देहरादून : आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची से पड़ोसी ने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो माँ भागकर पहुंची और देखा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिन बुधवार शाम को गिरफ्तार किया और घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है।
बिहार का एक परिवार किराये पर रहता है महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थीं। उनके पति काम पर चले गए थे। उनकी तीन साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। अचानक उसके रोने की आवाज आई। यह आवाज पड़ोसी संधोन पासवान के कमरे से थी। संधोन बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में था। महिला ने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को वहां आते देख संधान भाग निकला। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

