हरिद्वार : हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा घाट पर बैठे युवक-युवती को एक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़कर युवक की खूब पिटाई की और उसका सिर मुंडवा दिया । इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और मुकदमा दर्ज किया है। करवाई करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। मोहम्मद महफूज निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर ने शिकायत में कहा है कि वो अपनी एक महिला मित्र के साथ विष्णु घाट पर आया था। यहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ा और मारपीट कर उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।इसके अलावा एक अन्य युवक युवती के जोड़े के साथ भी गाली-गलौज की गई। लड़की के साथ खड़े युवक को एक के बाद एक थप्पड़ जजड़ा और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती छोड़ने की गुहार लगा रही है। यही नहीं, युवक को बैठाकर नाई को बुलाकर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। उनके साथ आए एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर अभद्रता की गई।
युवक का मुंडवाया सिर, युवती छोड़ने के लिए चीखती रही

