उत्तरकाशी : आज सुरंग में फसे मजदूरों का 12वां दिन है जहां अभी भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टेलीस्कोपिक कैमरे से ही सुरंग के भीतर मजदूरों की सूरत भी दिख रही है, लेकिन बीते दिन बुधवार को दिन में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने यहां ऑडियो सिस्टम भी बनाया जिससे अब उनसे बात भी की जा रही है।खबरों की माने तो, बीते दिन बुधवार को श्रमिकों को पाइप के माध्यम से रोटी, सब्जी, खिचड़ी, दलिया, संतरे और केले भेजे गए। वहीं उन्हें टीशर्ट, अंडर गारमेंट, टूथपेस्ट और ब्रश के साथ ही साबुन भी भेजा गया साथ ही मजदूरों ने कपड़े बदले, मुंह हाथ धोया और भोजन किया है। उन्होंने बताया कि टेलीस्कोपिक कैमरे की मदद से सभी श्रमिकों को देखा भी जा सकता है। मजदूरों ने सुबह पेट दर्द की शिकायत बताई थी, क्योंकि लंबे समय से वह बिना अन्न थे।उन्हें पाइप के माध्यम से तत्काल दवाएं भेजी गईं, जिसके बाद शिकायत नहीं आई।
सुरंग के अंदर क्या झेल रहे मजदूर, बताई आपबीती

