देहरादून : आज बुधवार को राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर मिली है कि आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में गई है। टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी मौजूद है। पास में ही चांसलर का भी आवास है पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से कटरा रहे हैं।
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के कई ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

