देहरादून : नीट यूजी की तर्ज पर अब नीट पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से एडमिशन किए जाएंगे। जिसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड प्रक्रिया शुरू की है। 22 से 26 नवंबर तक खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने कहा है कि मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी के दिशा निर्देशों के माध्यम से नीट पीजी की खाली सीटों को विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से उन्हें फिल किया जाना है। इसके लिए विवि ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। खबर है कि गुरूवार 22 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे और साथ ही 22 नवंबर को 11 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। 27 नवंबर को अखिल भारतीय स्तर पर नीट-पीजी का परिणाम का एलान होगा और आगामी 28 से 30 नवंबर तक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की तिथि तय की गई है।

