माधुरी दीक्षित को मिलेगा विशेष सम्मान,केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित को  54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट साझा कर यह खबर दी है।

इस पोस्ट में लिखा है कि  ‘आज हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है।  54वें संस्करण की शुरुआत आज से गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *