चार्ज संभालने के लगभग दो महीने बाद पुलिस कप्तान ने जिले के थाने-चौकियों में बदलाव किए गए हैं। जिले के 12 कोतवाली-थानों के प्रभारी आपस में फेरबदल किए गए हैं। एक चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं।कुछ थानेदार शहर से देहात तो कुछ देहात से हटाकर शहर लाए गए हैं। सबसे बड़ा फेरबदल शहर कोतवाली का माना गया है। शहर कोतवाली की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं से हटाकर इंस्पेक्टर राजेश साह को दी गई है। डकैती की घटना से जोड़कर भी देखा गया है। सजा कम और फेरबदल ज्यादा हुआ है। उन्हें अब बगल की ही कोतवाली डालनवाला का चार्ज मिला है।
एसएसपी अजय सिंह ने बीते दिन रविवार को तबादलों की सूची जारी की है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली की कमान दी है। डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थाने का चार्ज मिला है।
मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली में तैनाती मिली है। ऋषिकेश कोतवाल केआर पांडेय को शिकायत प्रकोष्ठ में जगह दी गई है। महिला हेल्पलाइन इंचार्ज गिरीश चंद्र शर्मा को कैंट कोतवाली की कमान दी है। कैंट कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला को महिला हेल्पलाइन इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी के पेशगार मनोज असवाल मसूरी के नए कोतवाल बने हैं, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट एसएसपी के नए पेशगार होने वाले हैं।इसके अलावा एसओ कालसी रविंद्र सिंह नेगी को साइबर सेल मिला है साथ ही साइबर सेल से दरोगा वैभव गुप्ता को कालसी का एसओ पद दिया गया है। एसओ सेलाकुई मोहन सिंह नेहरू कॉलोनी थाने के नए इंचार्ज बने हैं और वो इससे पहले नेहरू कॉलोनी थाना संभाल रहे दरोगा लोकेंद्र बहुगुणा को एसओज सिटी शाखा दी गई है। वसंत विहार थाने के दरोगा रजनीश कुमार को बिंदाल चौकी का नया इंचार्ज पद मिला है।