अमृतसर : जंडियाला थाने के अधीन पुलिस चौकी नवा पिंड में तैनात एएसआई स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बीती रात गुरुवार को यह वारदात हुई है। जिसे अंजाम देने के बाद हत्या आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसपर एसपी जुगराज सिंह ने कहा कि मौका स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक हो रहे हैं स्वरूप सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर जा चुके थे।
एएसआई की गोली मारकर हत्या, घर से निकले सुबह मिला शव
वो घर से रात नौ बजे वह बाइक पर कुछ काम से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। आज शुक्रवार सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद हुआ। मामलें की जांच हो रही है।

