छठ पूजा पास है वहीँ यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गयीं स्पेशल ट्रेन पर मंगलवार देर रात 9 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों ने पथराव किया। रेल यात्रियों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया। ये गुस्सा इसलिए था क्यूंकि छठ पूजा से ठीक पहले स्पेशल ट्रेन को रद्द की गयीं हैं।
सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया है कि छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन सरहिंद से सहरसा चलाने का ऐलान किया गया था। जिसके लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लोगों से अपनी टिकटें बुक की और अब बीते दिन मंगलवार दिन में ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से चलनी थी। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को बोला जाता रहा कि जल्द ट्रेन चल पड़ेगी। रात को बोल दिया गया कि ट्रेन रद्द कर दी गई है।

