हाल ही में सपा से इस्तीफ़ा देने वाले सपा महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आज सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ ही उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा भी कांग्रेसी हो गईं। रवि वर्मा ने मौके पर कहा कि सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक चुकी है।
वहां पूंजीवादी व्यवस्था आने लगी है उन्होंने कि हम सबने कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया है पर अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में मेहनती और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं है यही कारण रहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हुआ हूँ। कांग्रेस पार्टी समाज के हर तबके के हितों की रक्षा के लिए काम करती है।

