पीएम मोदी आज गुरूवार को कांकेर में चुनावी सभा करने पहुंचे हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने पहले से साड़ी तैयारियां कर ली हैं। पीएम के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा भी चाकचौबंद कर ली गई है। पहले चरण के चुनाव की तारीख करीब आने से पहले वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरे में तेजी बढ़ती जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यहां अपने संबोधन में कहा कि ‘गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण ही रहा है।’आज हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेंटिंग लेकर आई एक लड़की की तारीफ की है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते।’

