उत्तराखंड वन विकास निगम में लकड़ी की नीलामी में लाखों रुपये की धांधली बजी सामने आई है। जिसके बाद करीब 16 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है और उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। वन मंत्री सुबोध उनियाल के आदेश के क्रम में निगम के एमडी एसएस सुबुद्धि ने मामले में एसआईटी गठित किए जाने को लेकर शासन को पत्र भेजा है। मामला हल्द्वानी के लालकुआं डिपो संख्या चार और पांच का है , जहां बड़ा घपला सामने आया है। डिपो संख्या पांच में शिकायत मिली थी कि यहां से जितने की लकड़ी नीलाम हो रही है। उससे कम का तैयार किया जा रहा है। इस पर आरएम-कुमाऊं एवं प्रभारी जीएम महेश चंद्र आर्य ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इसमें जाँच में सामने आया है कि इस पूरे घपले को करने में अफसर व कर्मचारी मिलीभगत थी। रकम से कम के बिल बना रहे हैं। कुछ बिलों में पांच लाख की नीलामी को तीन लाख रुपये दर्ज किया गया।मामले में कुछ 22 ठेकेदारों का नाम सामने आए थे, लेकिन छह ठेकेदारों ने अपने बिल प्रस्तुत कर दिए, जबकि 16 ठेकेदारों ने नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया।
प्रदेश के 16 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट,किया बड़ा घपला

