मुख्यमंत्री धामी गुजरात दौरे पर, चलाया चरखा

अहमदाबाद : आज सीएम धामी दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं। जहां वो गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलने और उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग की भी मांग की। दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।इसके अलावा सीएम धामी ने स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) पहुंचकर चरखा भी चलाया। यहां उन्होंने महात्मा गाँधी को भी स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *