आजम खां के करीबियों पर आयकर के छापे

रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के पीछे बनी झील के सुंदरीकरण और पिकनिक स्पॉट को विकसित करने के लिए सरकारी विभाग ने टेंडर जारी किया है। यह काम पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी ठेकेदार को मिला, जिसने सरकारी काम करने के लिए अधिकांश बजट जौहर विवि के निर्माण कार्य में खर्च किए हैं।

सरकारी काम अधूरा रह गया, जिम्मेदार अधिकारी चुप रहे। आजम के करीबी ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे मारे गए मारे गए , इस तरह की तमाम वित्तीय अनियमितताओं का पता चला है। अधिकारियों को शक है ठेकेदारों से आजम ने सरकारी काम दिलाने के एवज में वसूली की थी।लखनऊ में आजम के पांच करीबी भी आयकर विभाग के निशाने पर है। इनमें गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी आर्किटेक्ट अहमद हारुन के अलावा निसार अहमद, समरीन अहमद, इंदिरानगर निवासी सीमा नदीम, डालीबाग निवासी आफाक अहमद भी सूची में हैं। आफाक अहमद जल निगम में आजम के ओएसडी रह चुके हैं और कई वर्षो से अमेरिका जाकर बस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *