राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की जंग में जीतने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र का ऐलान हुआ है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च किए हैं।
अशोक गहलोत की इस लिस्ट में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम भी शामिल की है। 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हुई थी।
गहलोत ने फ्री लैपटॉप की भी घोषणा की है। फ्री लैपटॉप की घोषणा गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के बजट का हिस्सा थी।
आपदा राहत मिलेगी –
पांचवी चिरंजीवी आपदा राहत है। गहलोत सरकार ने इस कार्यकाल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की, और परिवार को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जा रहा है।इस योजना को आगे बढ़ाकर इसे आपदा राहत तक ले जाया जायेगा।

