सपा नेता ने उत्तराखंड में कार्यक्रम करने की जताई इच्छा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव परिवार के साथ केदारनाथ बद्रीनाथ दर्शन करके देहरादून एयरपोर्ट से लखनऊ लौटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजाक में कहा आप पार्टी से जुड़ी चर्चा के लिए लखनऊ मत आओ, बल्कि उत्तराखंड में मेरा जल्द कार्यक्रम करवाओ। ये बात अखिलेश यादव ने सोमवार को पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ बदरी-केदार धाम के दर्शन के बाद एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचे थे तब कही। अखिलेश ने कहा उत्तराखंड में सपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर फिर से पार्टी उत्तराखंड में अपनी खोई जमीन खोजेगी।

नेताजी मुलायम सिंह के द्वारा उत्तराखंड में किए कार्यों को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। फुरकान अहमद कुरैशी, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ.-सत्यनारायण सचान, सुरेंद्र सिंह राणा, चंद्रशेखर, हेमा बोरा, मो. उस्मान, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *