लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास आज , प्रियंका गांधी भी हुई रवाना

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी हिंसा में गाड़ी से कुचलकर मारे गए चार किसानों के लिए अंतिम अरदास कुछ देर में शुरू होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच पर किसी भी नेता को आने की इज़ाज़त नहीं है , वहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा के ही नेता मौजूद रहेंगे। लखीमपुर में जिस स्थान पर हिंसा हुई थी उसके पास ही अंतिम अरदास का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका गांधी भी अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए लखीमपुर रवाना हो गई है। .
संयुक्त किसान मोर्चे के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान संगठन द्वारा तिकुनिया में गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, लवप्रीत सिंह और नक्षत्र सिंह का आज अंतिम अरदास किया जाएगा. मोर्चे की ओर से घटनास्थल के पास ही अंतिम अरदास का आयोजन किया जाएगा। वहीं आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि वह भी लखीमपुर आ रहे थे लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें आने से दिया है।और किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा को लेकर चेतावनी दी है , तभी से यूपी सरकार और प्रशासन सतर्क है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी 18 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं लखीमपुर में डीआईजी सहित 10 आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है।किसान संघों ने मीडिया को बताया कि कर अगर सरकार 11 अक्टूबर तक उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे मारे गए किसानों की अस्थियों को लेकर लखीमपुर खीरी से ‘शहीद किसान यात्रा’ निकालेंगे। और 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देश भर में ‘रेल रोको’ आंदोलन और 26 अक्टूबर को लखनऊ में ‘महापंचायत’ करने का ऐलान भी किया है।