जम्मू सुरनकोट मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद,जानिए क्या था आतंकियों का प्लान

जम्मू: जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरनकोट में आज मुठभेड़ हुई है जिसमें पांच जवान शहीद हो गए है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी गोलीबारी जारी है। ख़बरों की मानें तो इस मुठभेड़ में चार से पांच आतंकी जवानों द्वारा घेर लिए गए हैं। दरअसल भारतीय सेना के जवानों को बीती रात इनपुट मिला कि सुरनकोट में आतंकी छुपे हैं, सेना की टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है, लेकिन मौसम की वजह से सुरक्षाबलों द्वारा फिरसे अभियान चालू क्र दिया गया है। 
इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी भी की है। गोलाबारी में एक जीसीओ और चार जवान शहीद हो गए। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद इसपर जानकारी दी है कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ में एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।और चारों जवान शहीद हो गए है। आपको बतादें कि इन हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ ही सुरक्षाबलों को भी नुक्सान  पहुंचाने का इरादा था। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने इन्हें पहले ही घेरकर इनके इरादे नाकाम कर दिए। ऐसे आतंकियों और उनके नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की नज़र लगातार बनी हुई है ताकि आतंकियों को ध्वस्त किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *