लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। इस प्रथम सूची मेंपार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का की घोषणा की है। कांग्रेस की पहली सूची में अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना के नाम हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दूसरी तरफ सचिन पायलट टोंक से, ममता भूपेश सिकराई से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में सीपी जोशी का नाम भी शामिल है। सचिन पायलट के साथ बगावत करने वाले कई विधायकों को भी कांग्रेस की पहली सूची में टिकट मिला है।
आपको बतादें कि बीते दिन शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जनसभा में सीएम अशोक गहलोत ने दौसा जिले की पांच विधानसभा के टिकट का एलान कर दिया जिनमें चार कांग्रेस के वर्तमान विधायकों और पांचवां टिकट महवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को टिकट देने की बात कही। गहलोत ने कहा- आप लोग दौसा से हमारे ममता भूपेश, मुरारी मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को जिताकर भेजो।

