निठारी कांड का आरोपी मनिंदर कोली हाल ही में कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किया गया था। आज मनिंदर कोली लुक्सर जेल से रिहा हुआ। निठारी में डी5 नंबर की पंढेर की कोठी के पास पुलिस तैनात है। इसी साल जून में उसे गाजियाबाद की डासना जेल से लुक्सर लाया गया था। बीमारी की वजह से उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी नरसंहार में सीबीआई कोर्ट से फांसी की सजा दी गई थी और सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को दोषमुक्त किया गया था। कोर्ट ने कहा, पुलिस दोनों के खिलाफ आरोपी साबित करने में विफल रही। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की खंडपीठ ने जांच पर नाखुशी जताते हुए कहा, जांच बेहद खराब थी सबूत जुटाने की मौलिक प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन हुआ। 18 मासूमों और एक महिला से दुष्कर्म व हत्या का आरोप था।

