इस कंपनी से बाहर किए जा रहे 14000 कर्मचारी,क्या है कारण?

फिनलैंड के दूरसंचार उपकरण तैयार करने वाली नोकिया समूह में जल्द ही १४ हज़ारनौकरियां जाएंगी।  बताया जा रहा है कि नोकिया करीब 14 हजार लोगों को नौकरी से बाहर करने वाला है। समूह ने साझा किया है कि अमेरिका जैसे बाजारों में 5जी उपकरणों की धीमी बिक्री के कारण तीसरी तिमाही में उसकी कुल बिक्री 20% तक कम हुई है। इस गिरावट के बाद कंपनी अपनी लागत में कटौती के लिए 14000 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना के लिए सोच चुकी है।आपको बतादें  कि कंपनी नोकिया अपनी लागत में 2026 तक 800 मिलियन यूरो से 1.2 बिलियन यूरो तक की कटौती करने का विचार क्र रही है। कंपनी 2026 तक अपनी ऑपरेटिंग मार्जिन कम से कम 14% रखेगी। नोकिया के पास आज 86,000 कर्मचारी हैं।नोकिया के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने बयान में कहा, “सबसे कठिन व्यावसायिक निर्णय वे हैं जो हमारे लोगों को प्रभावित करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रभावितों को हम समर्थन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *