उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है जहां आज सोमवार सुबह अचनाकसे आसमान में अन्धेरा छा गया जिससे मौसम में काफी तहंदक हो गई है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई और बिजली गरजी। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट तक जलानी पड़ गई।
आज सोमवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने के बाद से मौसम ठंडा हो गया है घरों में पंखे भी बंद हो गए हैं। लैंसडाउन चौक के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया।पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

