IND vs PAK: फैन्स के दिलों की धड़कनें हुईं तेज, सुपरहिट होगा मुकाबला

आज क्रिकेट के दीवानों के दिलों की धड़कने बढ़ी हुईं हैं क्यूंकि आज  विश्व कप 2023 में शनिवार को भारत और पाक्सितान मैदान में उतरेंगे। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव वाले मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साह आस्मां में है और  पाकिस्तान ने भी अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 300+ रन को चेज कर शानदार जीत हासिल करके दो मैच जीतकर इस टीम के हौसले भी बढ़े हुए देखे जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा दिलचस्प होता है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर रहती हैं और धड़कने तेज हो जाती है।  ये महामुकाबला जो होता है।  विश्व कप में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर तो रोमांचक होने वाली है लेकिन कुछ खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग भी मजेदार होगी क्यूंकिहेजलवुड ने रोहित को शून्य पर आउट कर भारत को मुश्किल में डाला था। शाहीन भी रोहित के लिए खतरनाक रहे हैं। उनकी अंदर आती गेंदों वह एल्बीडब्ल्यू हुए हैं। रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ लय में आ चुके हैं, लेकिन उन्हें शाहीन के शुरुआती ओवरों में काफी समझ के साथ खेलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *