नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने आज किए बदरीनाथ के दर्शन,  20 दिनों में 57065 श्रद्धालु पहुँचे 

देहरादून : आज  नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए जहाँ उन्होंने भगवान बदरीविशाल के चरणों में सर झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चारधाम यात्रा की वजह से उत्तराखंड में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। 20 दिनों में 57065 तीर्थयात्री द्वारा चारधाम के दर्शन किए जा चुके हैं। पर्यावरण बचाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की भावना से 11 देशों की 4.21 लाख किमी पैदल यात्रा कर की गई है। पर्वतारोही दल बीते दिन शनिवार को चारधाम के लिए निकला।  इससे पहले दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी मुलाक़ात की है। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ 11 देशों में की पैदल यात्रा करने वाला पर्वतारोही दल सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में सतपाल महाराज से मिलने पहुंचा। दल के सदस्य प्रदेश के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार होते हुए शनिवार को देहरादून पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *