सप्ताह के आखिरी दिन कारोबारी बाजार में कमजोरी का माहौल है। वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर खोले गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट दिखी जबकि निफ्टी 19700 से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 319.05 अंकों की गिरावट के साथ 66,089.34 जबकि निफ्टी 80.96 अंक कमजोर होकर 19,713.05 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट जबकि एंजल वन के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त देखि गई है।
शेयर बाजार का हाल बेहाल, सेंसेक्स 400, निफ्टी 19700

