कोविड के बाद इस वायरस ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। ये निपाह वायरस भी एक से दूसरे को संक्रमण फैलाता है। केरल में छह मरीज मिलने और दो मरीजों की मौत के बाद देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों में अलर्ट जारी है।इसके लक्षण दिखने पर मरीजों को क्वारंटीन होंगे ।
अभी जिले में निपाह वायरस की जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है। मरीज में लक्षण मिलते हैं तो जांच के लिए सैंपल ऋषिकेश एम्स भेजा भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने जानकारी दी है कि निपाह वायरस के मामले उत्तराखंड में अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन अगर लक्षण दिखे तो जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि भारत में 2001 से अबतक निपाह वायरस छह बार आ चुका है। केरल में 2018 के बाद इसने चौथी बार एंट्री मारी है। इस वायरस के संक्रमण में दिमाग में सूजन आती है जिससे मरीज की मौत भी हो सकती है। वायरस एक से दूसरे में तभी फैलता है जब नजदीक कॉन्टैक्ट हो। फिलहाल सरकार की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उत्तराखंड में वायरस से अलर्ट जारी,ये दिखेंगे लक्षण
लक्षण –
बुखार, सिर दर्द, कफ, गले में खराश, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और दिमाग में सूजन

