मुख्यमंत्री को नहीं मिले बाबा केदारनाथ के दर्शन, वापसी को हुए मजबूर

आज शनिवार को सीएम योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने  रवाना हुए थे लेकिन बेहद मौसम ख़राब के चलते वो बद्रीनाथ दर्शन करके ही लौट आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। वह फिर बदरीनाथ धाम चले गए । भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद वह अब वह रविवार बाबा केदार के दर्शन करेंगे।

सीएम योगी तीन दिन के लिए राज्य में हैं। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई है,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दौरे में शामिल हुए। राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *