जागेश्वर और पूर्णागिरि मंदिर के लिए मास्टर प्लान का काम शुरू

मानसखंड मंदिर माला मिशन के चलते अल्मोड़ा के जागेश्वर और चंपावत जिले के पूर्णागिरी मंदिर का मास्टर प्लान का काम शुरू किया जाएगा। केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर इन मंदिरों में अवस्थापना विकास के काम किए जाएंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसित होगा। पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तरह मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 48 प्राचीन मंदिरों में अवस्थापना विकास कार्य होंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को शामिल किया गया। मंदिर परिसर से एक से दो किमी. के दायरे में पार्किंग सुविधा, अप्रोच रोड, पीने के पानी, बिजली, शौचालय, कम्युनिटी हॉल, प्रसाद व भंडारा गृह, जूते रखने की जगह का भी काम होगा .मिशन के तहत कुल 48 मंदिरों में पर्यटक सुविधाओं व सौंदर्यीकरण के लिए अवस्थापना विकास के काम किए जाएंगे। मंदिरों में सुविधाओं का विकास होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *