मरचूला में पुल को छोड़ नदी के बीच जीप दौड़ाना तीन युवकों को काफी महंगा पड़ गया। उनकी जान गले आ गई। युवकों ने जैसे ही जीप नदी में फसाई तो रामगंगा में जनस्तर का बहाव तेज हो गया। तीनों युवक इसमें एक घंटे तक फंसे रहे। पहुंची राजस्व की टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को जीप के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के पास महिंद्रा थार से ऑफ रोडिंग मस्ती करने के लिए तीन युवक बीरोंखाल पौड़ी निवासी दिलीप सिंह रावत (32), मोहन रावत (29), विक्रम (31) ने जीप नदी में डाल दी। नदी के तेज बहाव के साथ जीप बहती चली गई और युवक उसी में फंस गए। तीन गोताखोर अंकित रावत, अजय रावत और मुकेश भदौला को लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों को सेफ्टी जैकेट और रस्सी की मदद से नदी से बाहर निकाला।
रामगंगा में उतार दी थार,जान के पड़े लाले

