लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म,चार हुए गिरफ्तार

मुंबई: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में बीती रात बड़ी घिनौनी घटना सामने आई है। शुक्रवार रात लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। जिस आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार भी कर लिया गया है,लेकिन अभी भी इसमें चार अन्य फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है। दरअसल, शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे ट्रेन में अंदर घुसे लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों  साथ पहले लूटपाट की। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान उनसे छीन लिए। 
इस घटना के बाद सभी यात्री  दहशत में आ गए हैं। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *