आज गांधी जयंती के मौके पर सीएम धामी स्वच्छता पखवाड़ा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे जहाँ उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सबसे पहले बंद फैक्ट्रियों को दोबारा खोलने की बात कही है। इंग्लैंड दौरे के बाद अपने अनुभवों को भी यहां सीएम धामी ने साझा किया। सीएम ने कहा कि दायित्वधारी के बाद जल्द ही मंत्रीमंडल विस्तार करेंगे और सीएम ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सिडकुल में बंद हुई 350 फैक्टरी बंद होने से जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें राहत देने का काम किया जाएगा।
सीएम धामी पहुंचे स्वच्छता पखवाड़ा में, 350 बंद फैक्टरियों खोली जाएंगीं
इन फैक्ट्रियों को फिरसे खोलने के उदेश्य से सरकार योजना जल्द तैयार करेगी। सीएम ने ये भी कहा कि विदेशी कंपनियों से हुए 12 हजार 500 करोड़ के निवेश के लिए जो एमआयू हुआ है उस रकम को पूरे राज्य में निवेश किया जाएगा ताकि पूरे राज्य में रोजगार विकिसित हो। सीएम ने आज यहां पीएम मोदी को याद किया और कहा कि वो जल्द उत्तराखंड आने वाले हैं। उनका राज्य से विशेष प्रेम है और इसका लाभ उत्तराखंड को मिलता भी है। सीएम धामी बोले कि मैं इंग्लैंड गया तो वहां जी-20 में भारत आए डेलीगेट्स से भी मिला।डेलीगेट्स ने बताया कि उन्हें पूरे भारत को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। सीएम ने कहा कि देश के जी 20 सम्मेलन में जो भी डेलीगेट्स आए थे

