निर्माणाधीन इमारत ढही,दो की मौत, 12 दबे

लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बीते दिन गुरूवार को देर रात 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट अचानक गिर गया। उसकी चपेट में मजदूरों की पांच झोपड़ियां आने से 12 लोग मलबे में जा दबे। पुलिस, दमकलकर्मी व एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सभी को मलबे से किसी तरह निकाला और ट्रामा-2 में भर्ती किया गया है।
प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35) व बेटी आयशा की मौत हो गई है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया है कि अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन नाम से एक अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है। सटे रोड के किनारे कई मजदूर पांच झोपड़ियां बनाकर परिवार संग रहते थे। एडीसीपी ने बताया कि रात एक बजे तक मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। सभी को ट्रामा-2 में भर्ती किया गया है।
लोगों ने बतया है कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई जारी थी। इसके चलते इमारत को नुकसान पहुंचा और देर रात उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर ढह गया। बीकेटी निवासी सुनील ने बताया कि वह रोड के दूसरी तरफ झोपड़ी डालकर रहता है। पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *