उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह आज गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। जहां जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत सत्कार करने पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से मिलने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगल कामना की।उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। आपको बतादें कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकि है और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने 12 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल भी खोल दिया है। अक्तूबर में यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ेगी।
केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, बुकिंग पोर्टल चालू

