महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और उनकी बहनों के घर और दफ्तरों में आईटी की छापेमारी

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी तीन बहनों के घरों एवं कपनियों पर इनकम टैक्स ने आज रेड की है। अजीत पवार ने पूछा कि उनके और उनकी बहनों के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापामारी क्यों की ? उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की यह रेड राजनीति से प्रेरित है , और यह बेहद ही घटिया राजनीति है।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार की तीन बहनों के पुणे स्थित आवास एवं कंपनियों पर भी छापामारी की। और जरंदेश्वर सुगर मिल्स, दौंद सुगर मिल्स, अम्बालिका सुगर मिल्स पर छापामारी की। अजित पवार ने कहा कि उनके ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड मारी है। लेकिन, उनकी बहन के यहां रेड क्यों मारी गई ?


अजित पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने आजतक पूरी ईमानदारी से टैक्स भरा है । मुझे नहीं पता कि किन राजनीतिक कारणों से यह रेड मारी है या कुछ और जानकारी पाने के इरादे से? उन्होंने कहा कि मुझे ज्यादा दुख इस बात का है कि उनकी वजह से उनकी बहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में मेरी एक बहन के यहां छापामारी हुई , जबकि पुणे में दो बहनों के यहां आईटी डिपार्टमेंट ने रेड की। उनको सिर्फ इसलिए रेड का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे अजीत पवार की बहनें हैं। .