हुआ तेज़ धमाका हिल गया पूरा इलाका, मलबा बना मकान……

सीतापुर जिले के सदरपुर कस्बे में आज सोमवार सुबह विस्फोट हुआ जिसमें पांच इमारतें मलबे में बदल गयीं।  दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं। आशंका है कि पटाखा बनाते समय धमाका हुआ है और इसमें पुलिस ने जांच शुरू की है कैसे हुआ इसका जांच के बाद ही पता चल सकेगा। सदरपुर कस्बे में पुत्तन मनिहार पुत्र सद्दीक का बड़े चौराहे पर घनी आबादी के बीच घर बना है। पुत्तन कई वर्षों से बिना लाइसेंस के पटाखा व गोला बनाने का काम करते हैं और आज सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे पुत्तन के घर में विस्फोट हुआ धमाका काफी तेज बताया जा रहा है। पूरा सदरपुर कस्बा हिल गया। धमाके की चपेट में आने से पुत्तन का पूरा घर मलबे सा बन गया है।  विस्फोट की चपेट में आने से फातिमा का मकान भी ढह गया। सदरपुर कस्बे में पटाखा बनाने का एक भी लाइसेंस जारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *