आज सोमवार को पीएम मोदी भोपाल दौरे पर हैं। बीते छह महीने में ये पीएम अब सातवीं बार भोपाल के दौरे पर हैं। पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित किए गए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे हैं। एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल हुए हैं और जो युवा पहली बार वोट डालने वाले हैं उन्होंने भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली हैं साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि उन सभी युवाओं ने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा, इसलिए भी वो खुशकिस्मत है। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन
एमपी को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव ख़ास है। मध्यप्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक लाया है और अनेकों लोगों का तप और त्याग आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता को सराहता है। एमपी सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का महत्वपूर्ण केंद्र है।
आपको बतादें कि पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान किया। किसान सम्मान निधि की सूची नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने में कोई कस्र बाकी नहीं छोड़ी। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी में सरकार बनाने का दावा किया।

