प्रदेश के ऋषिकेश लक्ष्मणझूला इलाके में बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। जहां इस क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात छापा मारा और कार्रवाई की है। मौके पर पुलिस को जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का ये व्यापार करने वाले चार लोग मिले जिन्हें हिरासत में लेलिया गया । पांच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा है। अवैध कैसीनो संचालन की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छापेमारी की यहां भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुए।
ऋषिकेश में संचालित कैसीनों में छापा,रंगे हाथ 27 लोग हिरासत में
सिपाही भी गिरफ्तार
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने जानकारी दी है कि छापे की कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है।उन्होंने बताया है कि विनीत नाम का यह सिपाही ऋषिकेश में तैनात है। अन्य लोगों की तरह इसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा किया गया है। जनपद के पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रस्तुति की जा रही है। करीब 12 लग्जरी कार भी बरामद हुई है। जिन्हें सीज कर दिया गया है। शुक्रवार की अल सुबह करीब 2:00 बजे यह कार्रवाई शुरू हुई।

