11 वर्षीय बालिका का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज 

मेरठ में अपहरण का मामला सामने आया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय बालिका को पड़ोसी महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई। इसके बाद वापस नहीं आई काफी तलाशी किए जाने के बाद पता नहीं चल सका। बालिका की मां ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

महिला ने थाने में तहरीर दी है कि वो निजी हॉस्पिटल में काम करता है। पति और चार बच्चों के साथ निवास करती है। बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहती थी महिला डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए भेज दिया। 

काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला को काफी तलाश किया, उनका कुछ पता नहीं चला। दो पुत्र हाईवे के एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश में ढाबे पर पहुंचे तो वह भी फरार थे। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *