गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर कल मंगलवार से शुरू होने जा रहा है जिसके चलते बेंगलुरु महानगर पालिका ने मांस की बिक्री और जानवरों को मारने पर सख्ती दिखाते हुए प्रतिबंध लगाया है। बीबीएमपी के पशु सलाहकार बोर्ड ने सभी मांस की दुकानों के मालिकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व पूरी श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा। गणेश महोत्सव को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरो पर हैं । बाजार मूर्तियों की बिक्री के लिए तैयार है। गणेश चतुर्थी पर लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। 27 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन होगा।
नगर निकाय ने शहरभर में गणेश पंडालों का आयोजन करने वालों के लिए नियमों की एक सूची बनाई है जिसे जारी भी कर दिया गया है। बंगलूरू में 60 से अधिक विंडो क्लीयरेंस केंद्रों ने उन आयोजकों को परमिट जारी किए, जो गणेश पंडाल लगाना चाहते हैं।

