आज देशभर में पावन पर्व हरतालिका तीज मनाया जा रहा है। इसे तीजा भी कहा जाता है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा होती है। इस दिन पूजा के बाद शिव जी और मां पार्वती की आरती की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, शुभ मुहूर्त में किसी भी तरह की पूजा करने पर उसका शुभ फल जरूर मिलता है। आज हरतालिका तीज पर शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा जरुरी करें।
- हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त: आज, शाम 06:23 बजे से रात तक
- भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि का प्रारंभ: 17 सितंबर, सुबह 11:08 बजे से
- भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि का समापन: आज, दोपहर 12:39 बजे तक
सुख-समृद्धि और अच्छा वैवाहिक जीवन जीने के लिए सोमवार का व्रत रखना मंगलकारी होता है। इसके अलावा आज रवि और इंद्र योग संयोग भी बना हुआ है। साथ ही स्वात्रि नक्षत्र भी है।

