प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को आठ जिलों में 65 मरीजों में डेंगू का संक्रमण निकला है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 1447 पहुंच गई है। देहरादून जिले में 14, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 20, पौड़ी में आठ, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर में दो, चमोली में पांच और रुदप्रयाग जिले में एक मरीज डेंगू का मिला है। 10 जिलों में डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में डेंगू के 65 नए मरीज,14 मरीजों की मौत

