धर्मनगरी हरिद्वार में एक पुजारी द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार शरद विहार कॉलोनी निकट अवधूत मंडल आश्रम ज्वालापुर निवासी 40 वर्षीय विनीत शास्त्री वाशिंकर पुत्र गोपाल शास्त्री वाशिंकर ने आज शाम 2 बजे के करीब अपने कमरे के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के द्वारा मौके पर एक सुसाइड नोट छोड़ा गया है।
साथ ही पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा तथा एक बुलेट चली हुई बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अविवाहित था व अपनी मां के साथ यहां रहता था तथा पूजा पाठ का काम करता था। मृतक के दो भाई भी हैं जो शहर से बाहर रहते हैं।
घटना के वक्त मृतक की मां नीचे अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थी, उसी दौरान उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।परिजन व पड़ोसी मृतक को सिटी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

