राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में चार्ज संभाला। एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के कप्तान बतौर थे। अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा के माध्यम से पुलिस में बतौर डीएसपी सेवा में आए थे। 2018 में उनका प्रमोशन आईपीएस में हुआ और उन्हे 2014 बैच मिला था। अजय सिंह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं। इससे पहले सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं।पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ थे।
दून की कमान नए कप्तान ने संभाली

