यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है दरसल, पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। ये इसलिए हुआ है कि अब जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं। यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं।
यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हुए हैं। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष पद पर भेजे गए हैं। इसके अलावा भाजपा ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया और रामदेव पाल को हटाया गया है।
नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की कवायद जारी है। राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अवध क्षेत्र के महामंत्री त्रयंबक तिवारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

