ज्ञानवापी से जुड़े चार मामलों की आज सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मामला चर्चाओं में गर्म हमेशा बना हुआ है आज बुधवार को ज्ञानवापी के मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई होनी है। न्यायालय में आज वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी सुरक्षित व संरक्षित करने के आवेदन पर आदेश आने की सम्भावना है। 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उस वाद पर आदेश आना है और ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग और दर्शन-पूजन का अधिकार की मांग हुई है।चार महिला वादिनियों की ओर से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेश किए जाने के आवेदन में सुनवाई की जाएगी। इसपर ही नहीं बल्कि अन्य लंबित पर भी सुनवाई होनी बाकी है। 

अदालत में अन्य वादी शैलेंद्र योगी राज की तरफ से दाखिल स्थानांतरण आवेदन पर भी  सुनवाई होनी है। यह श्रावण अधिमास में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग संबंधी अर्जेंट वाद दाखिल किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *