नवरात्र से पहले जनता पर महंगाई की मार , घरेलु एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

नई दिल्ली : कल से नवरात्री शुरू हो रहे है और देशभर में त्योहारों के सीज़न से लोगों में उत्साह है , लेकिन इसी बीच आम जनता पर आज फिर महंगाई की मार पड़ी है। आपको बता दें कि आज घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर पर 15 रुपये तक बढ़ाए गए हैं,जिसके बाद दिल्ली में उसकी कीमत 899 रुपये हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से बढ़कर अब 899.50 रुपये हो गई है। वहीं अगर बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 998 रूपए हो गई है। बता दें कि अक्टूबर महीने की एक तारीख को ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी। जिसके बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई थी। और नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये ही थी। इन कीमतों के बढ़ने के बाद आम जनता परेशान है और सरकार से गुहार लगा रही है कि गैस सिलिंडर के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी लगाम लगाई जाए।

.