राजा भैया-भानवी मामला : भानवी सिंह के ट्वीट ने बढ़ाई सरगर्मी

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के बीते दिन रविवार को किए गए एक ट्वीट ने मामला और भी गरमा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि तय समय के भीतर फैसला आएगा, नियति का चक्र चल चुका है। भानवी सिंह ने ट्वीट में ये भी साफ़ साफ़ लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज किया है। आज सोमवार को लखनऊ कोर्ट में मामले की सुनवाई है।

भानवी ने ट्वीट के साथ साथ एमपी एमएलए कोर्ट में अंतर्गत धारा 156 के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र को भी संलग्न किया है। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के अलावा राजा भैया के चालक मनगढ़ निवासी रोहित सिंह और अमेठी के अचलपुर के अनिल कुमार सिंह का नाम भी है।अभी तक राजा भैया व भानवी के बीच उपजा विवाद समाप्त होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *