उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं अंक सुधार परीक्षा पास करने वाले 6923 छात्रों को एक अन्य मौका मिला है , राहत की खबर है कि तय किया गया है कि इन छात्रों को स्नातक दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और कोई भी छात्र दाखिला ले सकता है। उत्तराखंड राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें बची हुईं है और अब अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र-छात्राएं और पास हुए हैं। आपको बतादे कि जिन छात्रों का दाखिला सीयूईटी न देने से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध कॉलेजों में नहीं हुए है वो इस दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विवि परिसर व उसके संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिला ले पाएंगे।
छात्रों के लिए खुशखबरी,प्रदेश स्नातक दाखिलों के लिए खुला पोर्टल

