पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें अब कम होती नहीं दिख रही हैं। हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने ये बात कही है। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और सीबीआई जांच की मांग की है। अभी इस मामले की विजिलेंस जांच करेगी। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल गए थे और अभी कुक ही समय पहले ही विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे।

