रुड़की में बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत 

खानपुर से लक्सर की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियों गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर सुनते ही आस पास के लोग इकठ्ठे हो गए इलाके में कोहराम मच गया। 

बीते दिन  मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चार लोगों में से दो की दुर्घटना होते ही वहीँ मौके पर जान चली गई। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *